RailTel Corporation of India Limited ने एक बार फिर अपनी मजबूत बाजार स्थिति साबित की है। कंपनी को हाल ही में दो बड़े घरेलू ऑर्डर प्राप्त हुए हैं जिनकी कुल कीमत ₹1684 करोड़ रुपये है। ये ऑर्डर देश के डिफेंस और एजुकेशन सेक्टर से मिले हैं, जिससे कंपनी के बिजनेस और रेवेन्यू में आने वाले वर्षों में बड़ा योगदान देखने को मिल सकता है।
डिफेंस सेक्टर से मिला ₹1360 करोड़ का ऑर्डर
31 अक्टूबर को RailTel Corporation of India Limited को रक्षा क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हुआ है। यह ऑर्डर टेलीकॉम P2P लीज लाइन लिंक प्रोजेक्ट से संबंधित है जिसकी कुल कीमत ₹1360 करोड़ रुपये है। कंपनी ने बताया कि यह एक घरेलू ऑर्डर है जिसमें किसी भी प्रकार का प्रमोटर या रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन शामिल नहीं है।
इस प्रोजेक्ट को कंपनी 29 जनवरी 2027 तक पूरा करेगी। यह डिफेंस नेटवर्क को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
शिक्षा विभाग से मिला ₹324 करोड़ का करार
इसके अलावा, 1 नवंबर 2025 को राजस्थान काउंसिल ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से रेलटेल को एक और बड़ा ऑर्डर मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को आधार एनरोलमेंट और अपडेट सेवाएं प्रदान करनी हैं। इस अनुबंध की कुल कीमत ₹324.31 करोड़ रुपये है। कंपनी यह काम 30 अक्टूबर 2030 तक पूरा करेगी। यह भी पूरी तरह एक घरेलू ऑर्डर है और इसमें किसी भी प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी नहीं है।
RailTel के शेयरों का प्रदर्शन
नए ऑर्डर के बावजूद RailTel Corporation of India Limited शेयर प्राइस में 4 नवंबर को हल्की गिरावट देखी गई। सुबह 1.16% की कमजोरी के साथ शेयर ₹366 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप ₹11,735 करोड़ रुपये है, जबकि इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹479 और न्यूनतम स्तर ₹265 रहा है।
रेलटेल का P/E रेशियो 36.3, डिविडेंड यील्ड 0.78%, ROCE 21.8% और ROE 16.5% है। पिछले 5 वर्षों में कंपनी ने निवेशकों को 235% का रिटर्न दिया है, जो इसकी मजबूत वित्तीय स्थिति और सतत विकास को दर्शाता है।
RailTel के बारे में जानकारी
RailTel Corporation of India Limited (RailTel) भारतीय रेलवे के अधीन एक मिनी रत्न कैटेगरी-I PSU कंपनी है। इसकी स्थापना वर्ष 2000 में की गई थी। रेलटेल भारत की प्रमुख न्यूट्रल टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर है, जिसके पास देशभर में फैला हुआ ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क है।
कंपनी सरकारी संस्थानों, मंत्रालयों, बैंकों और शैक्षणिक संस्थानों को ब्रॉडबैंड और डेटा सर्विस जैसी सेवाएं प्रदान करती है। रेलटेल की मजबूत तकनीकी क्षमता और सरकारी प्रोजेक्ट्स में निरंतर भागीदारी इसे भारत के डिजिटल इकोसिस्टम का अहम हिस्सा बनाती है।
RailTel के भविष्य की संभावनाएं
डिफेंस और एजुकेशन जैसे सेक्टर से मिले इन बड़े ऑर्डर्स से RailTel Corporation of India Limited के राजस्व और ऑर्डर बुक में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की उम्मीद है। डिजिटल इंडिया मिशन और सरकारी संस्थानों में डिजिटलीकरण के बढ़ते रुझान से कंपनी की भूमिका और भी मजबूत होगी।
Disclaimer
Opinionadda.in पर दी गयी कोई भी जानकारी केवल सूचना और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं है।











