Infosys ने जारी किए उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजें, ₹23 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट…

Date:

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी Infosys Ltd ने सितंबर तिमाही (Q2FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का प्रदर्शन इस बार उम्मीद से बेहतर रहा है। मुनाफा, आय और मार्जिन तीनों में सुधार दर्ज किया गया है, जिससे बाजार में निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। साथ ही कंपनी ने ₹23 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 27 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

Infosys Q2 Results

कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा ₹7364 करोड़ रहा है, जो कि ब्रोकरेज अनुमानों ₹7226 करोड़ से थोड़ा अधिक है। तिमाही दर तिमाही (QoQ) आधार पर कंपनी का मुनाफा ₹6921 करोड़ से बढ़कर ₹7364 करोड़ पहुंच गया है। यह दर्शाता है कि कंपनी का बिजनेस लगातार सुधार की राह पर है।

कंपनी की कुल कंसोलिडेटेड आय ₹44,490 करोड़ रही, जो कि ₹44,126 करोड़ के अनुमान से अधिक और पिछली तिमाही के ₹42,279 करोड़ से लगभग 5.2% की वृद्धि दर्शाती है। इस मजबूत परफॉर्मेंस के पीछे कंपनी की बेहतर डिलीवरी, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और ग्लोबल क्लाइंट्स से लगातार बढ़ते ऑर्डर्स का योगदान रहा है।

read more: इस Power PSU को ₹2500 करोड़ का मिला बड़ा ऑर्डर, आज स्टॉक में दिखेगा जोरदार एक्शन…

ऑपरेटिंग प्रदर्शन में सुधार से बढ़ा मार्जिन

इस तिमाही में Infosys का EBIT ₹9353 करोड़ रहा, जबकि ब्रोकरेज अनुमान ₹9321 करोड़ था। यह नतीजे अनुमान से बेहतर हैं। तिमाही दर तिमाही EBIT में 6.2% की बढ़त दर्ज की गई है। EBIT मार्जिन 21% रहा है, जो पिछली तिमाही के 20.8% से सुधार दिखाता है। कंपनी का कहना है कि लागत नियंत्रण, बेहतर प्रोजेक्ट मिक्स और ऑपरेशनल एफिशिएंसी की वजह से यह सुधार संभव हुआ।

Infosys की डील पाइपलाइन और फ्यूचर गाइडेंस

कंपनी के अनुसार, इस तिमाही में बड़ी डील्स की कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू $310 करोड़ रही है। Infosys ने FY26 के लिए अपनी कांसटेंट करंसी रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 2-3% पर बरकरार रखी है। वहीं ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस भी 20-22% के दायरे में कायम है। इसका मतलब है कि आने वाले महीनों में कंपनी अपनी मौजूदा गति को बनाए रखने और स्थिर लाभप्रदता पर फोकस करने की योजना पर काम कर रही है।

read more: Mukesh Ambani कि इस कंपनी में तुफानी तेजी के संकेत! एक्सपर्ट ने बाय रेटिंग के साथ ₹350 का दिया बड़ा टारगेट…

कंपनी के मजबूत बिजनेस मॉडल से बढ़ी निवेशकों की उम्मीदें

Infosys ने अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और एआई-आधारित प्रोजेक्ट्स पर फोकस बढ़ाया है। कंपनी का कहना है कि क्लाउड सर्विसेज, एआई सॉल्यूशंस और ऑटोमेशन सेगमेंट से बेहतर ऑर्डर बुकिंग मिल रही है। इससे आने वाली तिमाहियों में राजस्व और मुनाफे दोनों में मजबूती की उम्मीद है।

Disclaimer
Opinionadda.in
 पर दी गयी कोई भी जानकारी केवल सूचना और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं है।

Leave a Comment

New