भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी OLA Electric ने गुरुवार को अपने पहले नॉन-व्हीकल प्रोडक्ट ‘Ola Shakti’ को लॉन्च किया है। यह कंपनी का रेजिडेंशियल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) है, जो घरेलू बिजली भंडारण के क्षेत्र में ओला की एंट्री का संकेत देता है। इससे साफ है कि ओला अब केवल इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि एनर्जी स्टोरेज और पावर सेक्टर में भी अपनी जगह मजबूत बनाना चाहती है।
Ola Electric में लगा अपर सर्किट
Ola Shakti के लॉन्च के बाद से ही निवेशकों का ध्यान कंपनी की नई दिशा की ओर गया है। इसी वजह से OLA Electric के शेयर में इस हफ्ते बढ़ोतरी देखी गई। ट्रेडिंग के दौरान कंपनी के शेयर 5 प्रतिशत से अधिक उछलकर ₹55.20 के स्तर पर पहुंच गए। हालांकि, अभी भी शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई ₹102.50 से नीचे ट्रेड कर रहा है। निवेशकों का मानना है कि Ola Electric का यह नया कदम कंपनी के लिए लंबी अवधि में रेवेन्यू डाइवर्सिफिकेशन का रास्ता खोल सकता है।
read more: फूड डिलीवरी कंपनी Eternal ने जारी किए तिमाही नतीजें, मुनाफे में आई गिरावट, क्या करें निवेशक?
Ola Shakti की कीमतें और वेरिएंट्स
कंपनी ने Ola Shakti को चार बैटरी कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया है। इसमें
1.5 kWh मॉडल की कीमत ₹29,999,
3 kWh मॉडल ₹55,999,
5.2 kWh मॉडल ₹1,19,999,
और 9.1 kWh मॉडल ₹1,59,999 रखी गई है।
ये कीमतें शुरुआती स्तर की हैं, और कंपनी का कहना है कि पहले 10,000 यूनिट्स के लिए विशेष प्री-बुकिंग ₹999 के टोकन पर शुरू की जा चुकी है। डिलीवरी की शुरुआत 2026 से होगी। यह प्राइसिंग रणनीति दिखाती है कि Ola Electric ने इस प्रोडक्ट को भारतीय घरों की जरूरतों के हिसाब से सुलभ और आकर्षक बनाने की कोशिश की है।
टेक्निकल फीचर्स और एफिशिएंसी
कंपनी का दावा है कि Ola Shakti Battery System की एफिशिएंसी 98% तक होगी और यह 120-290 वोल्ट इनपुट रेंज पर काम करेगा। इसे दो घंटे में चार्ज किया जा सकता है और यह फुल लोड पर 1.5 डे तक घरेलू बैकअप देने में सक्षम है।
यह सिस्टम भारत में ही डिज़ाइन और मैन्युफैक्चर किया गया है, जो “Make in India” विज़न को और मजबूत बनाता है। ओला ने बताया कि इसका उत्पादन उनकी तमिलनाडु स्थित गीगा फैक्ट्री में किया जाएगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस नए प्रोजेक्ट के लिए उन्हें अतिरिक्त फंडिंग या R&D खर्च की आवश्यकता नहीं होगी।
read more: इस Power PSU को ₹2500 करोड़ का मिला बड़ा ऑर्डर, आज स्टॉक में दिखेगा जोरदार एक्शन…
एनर्जी स्टोरेज मार्केट में Ola Electric की रणनीत
OLA Electric के सीईओ भाविश अग्रवाल ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य भारत को एनर्जी-इंडिपेंडेंट बनाना है। उन्होंने कहा कि Ola Shakti Energy Storage System देश के हर घर तक स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा पहुंचाने का माध्यम बनेगा। यह प्रोडक्ट उन लोगों के लिए खास है जो सोलर पैनल्स या रिन्यूएबल एनर्जी सोर्सेज से बिजली का उपयोग करते हैं और उसे स्टोर करना चाहते हैं। कंपनी आगे चलकर इंडस्ट्रियल लेवल पर भी ऐसे प्रोडक्ट्स लाने की योजना बना रही है।
Ola Electric का Ola Shakti प्रोडक्ट भारत के एनर्जी स्टोरेज मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकता है। भारत में घरेलू बिजली भंडारण की मांग तेजी से बढ़ रही है, खासकर उन इलाकों में जहां बिजली कटौती आम है।
अगर कंपनी अपने प्रोडक्ट की डिलीवरी समय पर शुरू कर पाती है और वादा किए गए प्रदर्शन को बनाए रखती है, तो यह न सिर्फ ओला की ब्रांड वैल्यू बढ़ाएगा, बल्कि उसे EV इंडस्ट्री से आगे बढ़कर एक क्लीन एनर्जी लीडर के रूप में स्थापित कर सकता है।
Disclaimer
Opinionadda.in पर दी गयी कोई भी जानकारी केवल सूचना और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की निवेश या ट्रेडिंग सलाह नहीं है।













